Pratapgarh News: कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर दर्जनों साथियों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

Pratapgarh News: Inspired by the Congress ideology, dozens of associates joined the party.

Pratapgarh News:प्रतापगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत सिटी निवासी तनवीर खान के नेतृत्व में दर्जनों साथियों ने कांग्रेस की विचारधारा एवं जननायक राहुल गांधी जी के आदर्शों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी साथियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की रही है। आज बड़ी संख्या में युवा और आम लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि जनता राहुल गांधी जी के संघर्ष और उनके द्वारा उठाए जा रहे जनहित के मुद्दों को मजबूती से समर्थन दे रही है।

एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेश सरोज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। राहुल गांधी जी लगातार सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा की आवाज बुलंद कर रहे हैं। नए साथियों के कांग्रेस से जुड़ने से संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर तनवीर खान ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और राहुल गांधी जी के संघर्ष से प्रभावित होकर उन्होंने अपने साथियों के साथ कांग्रेस परिवार का हिस्सा बनने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी साथियों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
सदस्यता करने वाले मे मुख्य रूप से
रहे.
इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, मंडल अध्यक्ष सलमान खान, पंकज सरोज, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, प्रवक्ता मासूम हैदर, नूर आलम,अभय सिंह, मोहम्मद अयान, साहिल कोरी, हर्ष राव, अरुण सिंह, आकाश गौतम, खुर्शीद आलम, मोहम्मद जीशान सहित दर्जनों साथी उपस्तिथ रहे l

Read Also-Newyork News-न्यूयॉर्क में भारतीय राजनयिकों की सक्रियता, तकनीक से लेकर मानवीय मदद पर जोर

रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय

Related Articles

Back to top button