Technology News: ₹1,499 के ‘जियोभारत 4G’ फोन पर मिलेगा 6 महीने का रिचार्ज फ्री

जियो की 10वीं एनिवर्सरी पर खास ऑफर, 2G से 4G पर आने वाले ग्राहकों को अनलिमिटेड HD कॉलिंग और 14GB मंथली डेटा मिलेगा

Technology News: जियो ने अपनी 10वीं एनिवर्सरी के मौके पर जियोभारत 4G फोन के लिए खास ऑफर पेश किया है। इसके तहत जियोभारत 4G फोन ₹1,499 में मिलेगा और साथ में 6 महीने का रिचार्ज भी फ्री दिया जाएगा। इस दौरान ग्राहकों को हर महीने 14GB डेटा और अनलिमिटेड HD वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। यानी फोन खरीदने के साथ ही अगले छह महीने के रिचार्ज की चिंता खत्म हो जाएगी और अलग से रिचार्ज पर पैसे खर्च नहीं करने होंगे।

कंपनी ने इस ऑफर को खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो अभी भी 2G फीचर फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। जियो के मुताबिक, ऐसे ग्राहक आम तौर पर करीब ₹199 प्रति महीने के रिचार्ज पर खर्च करते हैं। छह महीने में यह रकम करीब ₹1,200 बैठती है। ऐसे में ₹1,499 में फोन और छह महीने का रिचार्ज दोनों मिलने से 2G से 4G पर शिफ्ट होने का अतिरिक्त खर्च करीब ₹299 रह जाता है। हालांकि, ग्राहक को फोन खरीदते समय पूरे ₹1,499 का भुगतान करना होगा।

2G से 4G पर आने के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं

2G से 4G पर आने के साथ ग्राहकों को तेज इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा जियोभारत फोन में जियो टीवी के 500 से ज्यादा टीवी चैनल देखने का विकल्प भी मिलेगा। ग्राहक जियोहॉटस्टार पर क्रिकेट, फिल्में और मनोरंजन का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही म्यूजिक और जियोपे के जरिए UPI पेमेंट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

Madhya Pradesh News: एनसीएल मुख्यालय पर विस्थापितों का हुंकार, 45 सूत्रीय मांगों को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन

2.4 इंच डिस्प्ले और 2000mAh बैटरी

जियोभारत 4G फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 2000mAh की बैटरी भी मौजूद है। कंपनी के मुताबिक, यह ऑफर जियोभारत के चुनिंदा A1, B1, B2 और B3 मॉडल पर लागू होगा।

जियो के इस ऑफर का उद्देश्य 2G फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 4G नेटवर्क पर लाना है। फोन की कीमत के साथ छह महीने का रिचार्ज शामिल होने से ग्राहकों को शुरुआती खर्च के बाद कुछ समय तक अलग से रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button