Unnao News: तहसील स्तरीय माध्यमिक एसजीएफआई खेल प्रतियोगिता में बेसिक के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

रामपुर गढ़ौवा, मटरिया व पुरौली के खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक; खुशी ने 400 व 800 मीटर में जीते स्वर्ण

Unnao News: नवाबगंज स्थित श्यामलाल इंटर कॉलेज में 3 अक्टूबर को तहसील स्तरीय माध्यमिक एसजीएफआई खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रधानाचार्य डॉ. अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व एवं तहसील क्रीड़ा प्रभारी धर्मेश प्रताप सिंह के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में 400 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग में प्रतिभाग किया।
एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में रामपुर गढ़ौवा, मटरिया एवं कम्पोजिट विद्यालय पुरौली के बेसिक शिक्षा विभाग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक जीते। रामपुर गढ़ौवा की खुशी ने जूनियर वर्ग की 400 एवं 800 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं माही ने सब-जूनियर वर्ग की ऊंची कूद में स्वर्ण जीता। 100, 200 एवं 600 मीटर में भी बेसिक के खिलाड़ियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। रामपुर गढ़ौवा ने 7, मटरिया ने 8 और पुरौली ने 3 पदक हासिल किए।
माध्यमिक वर्ग में जीजीआईसी नवाबगंज, मन्ना लाल इंद्राणी इंटर कॉलेज एवं श्यामलाल इंटर कॉलेज की छात्राओं का भी उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा। जिला क्रीड़ा सचिव नवीन सिन्हा, जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सबरवाल, खेलो इंडिया कोच कुश्मेश कुमार एवं शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने मन्ना लाल इंद्राणी इंटर कॉलेज की छात्राओं तथा उन्नाव स्टेडियम की खिलाड़ियों खुशी और प्रशस्ति की जीत पर हर्ष जताया।

Unnao News-गुरुजनों के सम्मान में विद्यार्थियों ने पेश की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

बीईओ औरास दीपेश कुमार ने कहा कि बेसिक के बच्चों का माध्यमिक स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन उनकी प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, गौरव यादव एवं बृजेश सागर को बधाई दी।
प्रतियोगिता में रईसुल इस्लाम गौहर, प्रेम प्रकाश, शमीमुर्रहमान, धीरज सिंह, हिमांशू सिंह, पंकज कुमार, राज किशोर यादव, शुभम द्विवेदी, प्रमोद कुमार, संदीप कुमार मिश्र, विजय विक्रम, आलोक, कुलदीप एवं विजय नारायण सहित अनेक शिक्षक एवं खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे। 5 अक्टूबर को बालक वर्ग की प्रतियोगिता होगी।

Related Articles

Back to top button