UP News-सप्ताह भर से नलकूप बंद धान की फसल पर संकट

UP News: Tubewell non-functional for a week; paddy crop at risk.

UP News-विकास खंड मांडा के टिकरी गांव में स्थित सरकारी नलकूप संख्या 107 एम का ट्रांसफार्मर पिछले करीब एक सप्ताह से खराब पड़ा है। इसके चलते नलकूप से सिंचाई नहीं हो पा रही है और किसानों की धान की फसल प्रभावित हो रही है।
धान की फसल के लिए पानी की जरूरत के बीच सरकारी नलकूप बंद होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों को फसल की सिंचाई की चिंता सता रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण नलकूप का संचालन ठप है। यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो धान की फसल को और नुकसान उठाना पड़ सकता है।किसानों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से खराब ट्रांसफार्मर को जल्द ठीक कराकर नलकूप चालू कराने की मांग की है, ताकि समय रहते फसलों की सिंचाई हो सके और किसानों को राहत मिल सके।

Read Also-Chandauli News-बीएचयू में डिज़ाइन प्रोसेस राष्ट्रीय कार्यशाला का भव्य फैशन शो के साथ हुआ समापन

Related Articles

Back to top button