adevertisment Adevertiisment banner

Sonbhadra News-घोरावल में आप का कार्यकर्ता सम्मेलन, संजय सिंह ने वोट चोरी भूमि अधिग्रहण पर सरकार को घेरा

Sonbhadra News: AAP holds party worker convention in Ghorawal; Sanjay Singh targets the government over vote theft and land acquisition.

Sonbhadra News-आम आदमी पार्टी के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जनसंवाद में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सिंगरौली मेयर रानी अग्रवाल, प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी, जिलाध्यक्ष रमेश गौतम, विधानसभा प्रभारी सुनील पांडे सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता में संजय सिंह ने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पूरे देश में 13.37 करोड़ वोट काटे हैं, यूपी में 13 लाख रहस्यमयी वोट जोड़े गए हैं। उन्होंने मांग की कि धांधली वाले चुनाव रद्द कर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं।
विंध्यवासिनी एक्सप्रेसवे के नाम पर 72 गांवों की उपजाऊ जमीन के जबरन अधिग्रहण का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आप इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी। शिक्षा-स्वास्थ्य पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश में 26 हजार स्कूल बंद हुए हैं और अस्पतालों में बदहाली है।
उन्होंने दिल्ली में पत्रकारों और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई तथा यूपीआई शुल्क समेत अन्य मुद्दों पर भी केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोला।

Read Also-Sports-Hockey- एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, हरमनप्रीत सिंह संभालेंगे कप्तानी

Related Articles

Back to top button