adevertisment Adevertiisment banner

Prayagraj News- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 14 विद्यार्थियों का आईसीआईसीआई बैंक में हुआ चयन

Prayagraj News - 14 students from Allahabad University have been selected by ICICI Bank.

Prayagraj News- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग के एमबीए के 14 विद्यार्थियों का आईसीआईसीआई बैंक में डिप्टी मैनेजर पद पर चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को 8.5 लाख रुपये का वार्षिक वेतन पैकेज मिलेगा। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विभाग और विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है।

चयनित विद्यार्थियों में अंजली दुबे, फरहा रईस, तनिष्क कुमार जायसवाल, शबद चौधरी, रश्मि जायसवाल, आस्था सिंह, मुकेश गौर, प्रभात गौतम, सानिध्य बिष्ट, यश वशिष्ठ, शिवम पांडेय, तनिष्का जायसवाल, आकाश सिंह चौहान और अक्षय प्रताप सिंह शामिल हैं।

विश्वविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी प्रो. जया कपूर ने बताया कि विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित बैंक में चयन उनकी मेहनत, लगन और व्यावसायिक तैयारी का परिणाम है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर विद्यार्थियों को बेहतर करियर बनाने के लिए प्रेरित करते हैं और विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगारपरक प्रशिक्षण के महत्व को भी दर्शाते हैं।

विभाग के डीन प्रो. आर. एस. सिंह, विभागाध्यक्ष प्रो. जी. बी. एस. जौहरी और प्रशिक्षण एवं नियोजन अधिकारी डॉ. एकता वर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल व्यावसायिक भविष्य की कामना की।

Read Also-Pilibhit News : बीसलपुर में PDA पंचायतों के जरिए सपा का जनसंपर्क अभियान तेज, दिव्या गंगवार ने उठाए ग्रामीणों के मुद्दे

Related Articles

Back to top button