adevertisment Adevertiisment banner

Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे से जुड़े कई खुलासे, पुलिस जांच में यूपी के विधायक का नाम भी आया सामने

Shiva Sharma Murder Case: पूछताछ में खुलासा: गैंग के सरगना से था श्रद्धा का अफेयर, नागपुर में फ्लैट के इंतजाम को लेकर यूपी के एक विधायक पर शक।

Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, परत-दर-परत कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। मुख्य आरोपी मॉडल और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को पुलिस ने आमने-सामने बैठाकर लंबी पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब राजनीति और अपराध के गठजोड़ के संकेत भी मिलने लगे हैं।

गैंग के सरगना से अफेयर और बैंक अकाउंट फ्रीज पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के संबंध साल 2024 तक एक आपराधिक गैंग के सरगना जुल्फिकार से रहे हैं। पुलिस ने शिकंजा कसते हुए श्रद्धा का एक बैंक खाता भी फ्रीज करवा दिया है, जिसमें करीब 6 लाख रुपये जमा बताए जा रहे हैं। पूछताछ के दौरान जहां एक तरफ पुलिस ने आरोपियों के छिपने और भागने के तरीकों (प्रोफेशनल इवेजन टैक्टिक्स) को खंगाला, वहीं यह भी सामने आया कि श्रद्धा को अपनी गिरफ्तारी से ज्यादा इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोवर्स की चिंता सता रही थी। इसके अलावा, उसके लिए कानूनी मदद का इंतजाम एक पूर्व डीजी के वकील के बेटे द्वारा किए जाने की बात भी सामने आई है।

यूपी के एक विधायक पर भी गहराया शकजांच में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब पुलिस के हाथ नागपुर में श्रद्धा दुबे के लिए एक फ्लैट के इंतजाम से जुड़े सुराग लगे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि नागपुर में फ्लैट की व्यवस्था करने के मामले में उत्तर प्रदेश के एक रसूखदार विधायक की भूमिका पर भी संदेह जताया जा रहा है, जिसकी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक अपार्टमेंट की बालकनी से गिरकर व्यवसायी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने श्रद्धा दुबे और उसके सहयोगियों पर हत्या, मारपीट और ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस अब इस मामले में मिले तमाम तकनीकी और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button