Amethi News-भरत-मिलाप की भव्य प्रस्तुति, उमड़ा जनसमूह
Amethi News: Grand presentation of 'Bharat-Milap' draws a massive crowd
Amethi News-रामलीला समिति बाजार शुकुल अमेठी द्वारा आयोजित रामलीला कार्यक्रम के दूसरे दिन राम -भरत मिलाप की भव्य झांकी प्रस्तुत की गई। भरत मिलाप की इस पावन अवसर के हजारों दर्शक श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ती देखी गई। जिसकी सुरक्षा व्यवस्था में स्थानीय थाना प्रभारी गजेन्द्र प्रताप सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ पूरी तरह सक्रिय रहे।
जनपद यह विशाल दशहरा पर्व रामलीला समिति बाजार शुकुल द्वारा उत्साह से मनाया जाता है। प्रथम दिवस रावण वध की लीला की झांकी का आयोजन तथा द्वितीय दिवस को भरत मिलाप का सराहनीय मंचन किया गया।भरत मिलाप के दिन राम दरबार की झांकी सजाई गई थी।
समिति के उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव व सदस्य विहारी लाल द्वारा राम जानकी तथा भरत आदि की आरती -वंदना की गई।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अशोक गुप्ता,सुरेश कुमार, श्रीभगवान कौशल, दिग्विजय यादव, जगदीश्वर बाजपेई, राम फेर यादव, चंद्र नारायण कौशल आदि लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा। पुलिस की सक्रियता के चलते दो दिवसीय दशहरा पर्व/मेला शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।



