adevertisment Adevertiisment banner

Varanasi News-स्नातक MLC वाराणसी सीट पर आशुतोष सिन्हा की लगातार दूसरी ऐतिहासिक जीत, सपा में हर्ष

Varanasi News- Graduate MLC Ashutosh Sinha's second consecutive historic victory on Varanasi seat, joy in SP

Varanasi News-समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर पार्टी का गौरव बढ़ाया है। उनकी जीत से सपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है।
पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुशवाहा ने बताया कि यह जीत सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व, पार्टी की नीतियों तथा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और एकजुटता का परिणाम है। लगातार दूसरी बार जनता का विश्वास मिलना आशुतोष सिन्हा के प्रति स्नातक मतदाताओं के भरोसे को दर्शाता है।
इस अवसर पर आशुतोष सिन्हा को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की गई कि वे स्नातक मतदाताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहेंगे तथा युवाओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और शिक्षित बेरोजगारों के हितों के लिए सदन में मजबूती से आवाज उठाएंगे। पार्टी ने कहा कि यह जीत लोकतांत्रिक मूल्यों, जनविश्वास और जनहित की राजनीति को और मजबूत करेगी।

Read Also-Akhilesh Yadav: यूपी MLC चुनाव में सपा की जीत से उत्साहित अखिलेश यादव, खुली चिट्ठी में भाजपा को बताया ‘फ्लॉप शो’

रिपोर्ट -अमित मिश्रा, सोनभद्र

Related Articles

Back to top button