Bollywood News: ‘किंग’ के मेकर्स की खास तैयारी, शाहरुख के जन्मदिन पर मिलेगा फैंस को सरप्राइज
Bollywood News: Special preparations by the makers of 'King'; fans to receive a surprise on Shah Rukh's birthday
Bollywood News:बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन को लेकर उनके प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है। इस खास मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘किंग’ से जुड़ी कोई बड़ी झलक सामने आ सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 नवंबर की आधी रात को फिल्म का नया प्रमोशनल वीडियो जारी किया जा सकता है। हालांकि, यह टीजर होगा, गाना या फिल्म से जुड़ा कोई अन्य वीडियो, इस बारे में अभी निर्माताओं ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर कर इन चर्चाओं को और तेज कर दिया है। उन्होंने एक्स पर आधी रात को तीन अलग-अलग संदेश पोस्ट किए, जिन्हें जोड़ने पर लिखा था, ‘दुनिया के जश्न मनाने का वक्त आ गया है।’ इसके बाद से प्रशंसक कयास लगा रहे हैं कि शाहरुख के जन्मदिन पर ‘किंग’ का टीजर या कोई बड़ा अपडेट जारी हो सकता है। हालांकि, फिलहाल इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
शाहरुख के जन्मदिन से पहले मुंबई में भी जश्न का माहौल दिखाई दे रहा है। बांद्रा-वर्ली सी लिंक को खास रोशनी से सजाया गया है, वहीं उनके आवास मन्नत के बाहर भी तैयारियां की जा रही हैं। ‘पठान’ के बाद ‘किंग’ में शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन उनके प्रतिद्वंद्वी की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि पहली बार शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी उनके साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



