adevertisment Adevertiisment banner

UP News : गोंडा को 520 करोड़ की सौगात, सपा पर बरसे सीएम योगी; बोले- सपा का मतलब अपराध और बदमाश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में 520 करोड़ की 69 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। दीपावली के बाद 35 हजार कांस्टेबल और 42 हजार होमगार्ड को नियुक्ति पत्र देने की घोषणा की।

गोंडा में सीएम योगी, Gonda News Today, योगी आदित्यनाथ गोंडा दौरा, गोंडा विकास परियोजनाएं, योगी सरकार 520 करोड़, 35 हजार पुलिस कांस्टेबल भर्ती, 42 हजार होमगार्ड नियुक्ति, सपा पर सीएम योगी का हमला, कीर्तिवर्धन सिंह गोंडा, Gonda News, CM Yogi Adityanath, UP News, Yogi Government, Gonda Development Projects, UP Police Recruitment, Home Guard Recruitment, Kirti Vardhan Singh

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोंडा में 520 करोड़ रुपये से अधिक की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा जब भी सत्ता में आई, उसने उत्तर प्रदेश में तबाही मचाई। सपा सरकारों में अपराध और बदमाशों का बोलबाला रहा, जबकि भाजपा सरकार प्रदेश में आस्था, सुरक्षा और विकास को प्राथमिकता दे रही है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले प्रदेश में दुर्गा पूजा के पंडालों को लेकर विवाद होते थे और कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई जाती थी। आज उत्तर प्रदेश कर्फ्यू और दंगों से मुक्त है। भाजपा आस्था का सम्मान करती है और प्रदेश में बदलाव लाती है। उन्होंने कहा कि किसी को मां दुर्गा की पूजा से परेशानी है तो वह अपने घर में शोक मनाए, लेकिन दूसरों की धार्मिक गतिविधियों में बाधा न डाले।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस बार नवरात्र में प्रदेशभर में 67 हजार मूर्तियां स्थापित की गईं और सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन हुए। वहीं, इस वर्ष गाजियाबाद से हरिद्वार के बीच कांवड़ यात्रा में करीब 4.5 करोड़ श्रद्धालु शामिल हुए।

रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों ने राम मंदिर का विरोध किया

मुख्यमंत्री ने 2 नवंबर 1990 की अयोध्या घटना का उल्लेख करते हुए तत्कालीन सपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उस समय रामभक्तों पर गोलियां चलवाई गई थीं, जबकि उनकी सरकार में रामभक्तों पर पुष्पवर्षा हुई और राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने बताया कि 7 नवंबर को अयोध्या में दीपोत्सव का दसवां संस्करण आयोजित किया जाएगा। इसकी रोशनी विकास के रूप में गोंडा और देवीपाटन मंडल तक पहुंचेगी।

गोंडा को 16 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में गोंडा के लिए 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक और पूरे देवीपाटन मंडल के लिए करीब 50 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। उन्होंने कहा कि पहले विकास का मतलब केवल सैफई तक सीमित था, लेकिन अब प्रदेश के सभी 75 जिलों में बिना भेदभाव विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने गोंडा में मेडिकल कॉलेज, देवीपाटन मंडल में विश्वविद्यालय और सड़क एवं बुनियादी ढांचे के विकास को सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में गिनाया। कानून-व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है।

दीपावली के बाद 77 हजार पुलिसकर्मियों और होमगार्डों को नियुक्ति पत्र

रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देने की कार्ययोजना तैयार की गई है। उन्होंने घोषणा की कि दीपावली के बाद 35 हजार पुलिस कांस्टेबलों और 42 हजार होमगार्डों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसी सप्ताह साढ़े चार हजार सब इंस्पेक्टरों को भी नियुक्ति पत्र देने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चार साल की सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों को प्रदेश के विभिन्न विभागों में 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। सीधी भर्ती के माध्यम से भी उनके लिए नियुक्ति की व्यवस्था की जाएगी।

2017 से पहले प्रदेश में वसूली और माफिया राज था: कीर्तिवर्धन सिंह

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एवं गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में विकास के बजाय भ्रष्टाचार, वसूली और माफिया का राज था। लोगों को बिजली, सड़क और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ता था।

सिंह ने आरोप लगाया कि सपा सरकार में माफिया का दबदबा था, जबकि बसपा शासन में जनप्रतिनिधियों से वसूली की जाती थी। उन्होंने कहा कि अब गांवों में बिजली, मुफ्त राशन और सिंचाई की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी योजनाएं संचालित हो रही हैं।

उन्होंने गोंडा में मेडिकल कॉलेज, पुल और बिजलीघरों के निर्माण को क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण उपलब्धियां बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button