adevertisment Adevertiisment banner

Uttar Pradesh: काशी विश्वनाथ मंदिर में दीपावली और अन्नकूट पर्व को लेकर बड़ा फैसला, 9-10 नवंबर को टिकट बुकिंग रहेगी बंद

9 नवंबर को मध्याह्न भोग आरती के बाद से 10 नवंबर की सप्तऋषि आरती तक टिकट बुकिंग नहीं होगी, लेकिन बाबा विश्वनाथ के दर्शन जारी रहेंगे।

Uttar Pradesh: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आगामी धनतेरस, दीपावली एवं अन्नकूट पर्व के अवसर पर आरती, सुगम दर्शन एवं रुद्राभिषेक की टिकट बुकिंग तथा श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था के संबंध में विभिन्न मीडिया माध्यमों से प्रसारित समाचारों के संदर्भ में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा वस्तुस्थिति स्पष्ट की जाती है।

मंदिर की पूर्व परंपराओं एवं पर्व विशेष पर आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों के दृष्टिगत दिनांक 09 नवम्बर 2026 को मध्याह्न भोग आरती के उपरांत से दिनांक 10 नवम्बर 2026 की सायंकालीन सप्तऋषि आरती तक की निर्धारित अवधि में होने वाली समस्त आरतियों, सुगम दर्शन एवं रुद्राभिषेक की टिकट बुकिंग उपलब्ध नहीं रहेगी। यह व्यवस्था उक्त अवधि में संपन्न होने वाले पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों एवं पर्व संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की गई है।

यह भी स्पष्ट किया जाता है कि उक्त अवधि में श्रद्धालुओं के लिए बाबा श्री विश्वनाथ के दर्शन बंद नहीं रहेंगे। अन्नकूट पर्व के आयोजन के दृष्टिगत मंदिर गर्भगृह के पश्चिमी द्वार के समीप पारंपरिक सजावट एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का कार्य किया जाएगा। इसके कारण पश्चिमी द्वार से आने वाले श्रद्धालुओं को गर्भगृह के अन्य निर्धारित द्वारों से सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक रूप से दर्शन कराया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Robot Cleaner: बिना मदद के घर की सफाई कैसे करता है रोबोट? जानिए इसके पीछे की पूरी टेक्नोलॉजी

साथ ही साथ यह भी अवगत कराना है की दिनांक 24 नवम्बर (देव दीपावली) के अवसर पर दर्शन सुचारू रूप से संचालित रहेगी।

मंदिर न्यास की प्राथमिकता धार्मिक परंपराओं का विधिवत निर्वहन करने के साथ-साथ दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित दर्शन उपलब्ध कराना है। श्रद्धालुओं से अपील की जाती है कि वे पर्व के दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा निर्धारित दर्शन व्यवस्था का पालन करें तथा टिकट बुकिंग एवं दर्शन संबंधी जानकारी के लिए मंदिर के आधिकारिक सूचना माध्यमों पर ही विश्वास करें।

हर-हर महादेव !

|| श्री काशीविश्वनाथो विजयतेतराम् ||

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास, वाराणसी

Related Articles

Back to top button