adevertisment Adevertiisment banner

Kaushambi News-सवालों के घेरे में खण्ड विकास अधिकारी सिराथू

प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से नाम काटने का आरोप, ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी पर रिश्वत मांगने का दावा

Kaushambi News-सिराथू ब्लॉक की ग्राम पंचायत मोंगरी कड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर विवाद सामने आया है। गांव की निवासी राधा देवी ने ग्राम प्रधान यशवंत तिवारी और ग्राम विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

राधा देवी ने जिलाधिकारी कौशाम्बी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से उनका नाम हटा दिया गया है। उनका दावा है कि ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी को रिश्वत नहीं देने के कारण उनका नाम योजना से काटा गया।

IGRS पर जानकारी मांगने के बाद बढ़ा विवाद

शिकायत के मुताबिक, राधा देवी ने जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) के माध्यम से अपने आवास का नाम सूची से हटाए जाने की जानकारी मांगी थी। आरोप है कि इसके बाद ग्राम प्रधान यशवंत तिवारी और ग्राम विकास अधिकारी ने उनके पति लालचन्द्र को उदहिन चौकी बुलाया।

राधा देवी के पति लालचन्द्र ने कथित तौर पर चौकी जाने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारी पुलिस चौकी या थाने में नहीं, बल्कि संबंधित विभाग और अधिकारियों के माध्यम से दी जानी चाहिए।

जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

इस पूरे मामले को लेकर राधा देवी ने जिलाधिकारी कौशाम्बी के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत की है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से राधा देवी का नाम किन परिस्थितियों में हटाया गया और लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। फिलहाल मामले में जांच के आदेश के बाद गांव में यह प्रकरण चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read Also-Uttar Pradesh: आर. बी. थापा और ललित रायजादा के निधन पर विधानसभा मीडिया सेंटर में शोक सभा आयोजित

Related Articles

Back to top button