Yogi Adityanath: अयोध्या दौरे पर योगी आदित्यनाथ, हनुमान जी और रामलला के किए दर्शन
Yogi Adityanath: अयोध्या-जनकपुरधाम के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ कार्यक्रम में होना था शामिल
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर रामनगरी पहुंचे। रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उनके उतरने के बाद जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री का यह दौरा अयोध्या और नेपाल के जनकपुरधाम के बीच शुरू होने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ कार्यक्रम से जुड़ा था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए योगी आदित्यनाथ रामनगरी पहुंचे थे।
हनुमानगढ़ी में आरती कर मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद
रामकथा पार्क हेलीपैड पर स्वागत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचा। मंदिर में उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी के समक्ष शीश नवाया और आरती में हिस्सा लिया। पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के साथ जनकल्याण की प्रार्थना की।
रामलला के दरबार में साष्टांग दंडवत हुए मुख्यमंत्री
हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभु श्रीरामलला के दर्शन किए और साष्टांग दंडवत होकर उनके चरणों में शीश नवाया। मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश के लोगों के कल्याण, सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।
मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और आम लोगों का मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। दर्शन-पूजन के दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ कार्यक्रम में होना था शामिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या और नेपाल के जनकपुरधाम के बीच शुरू होने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रामनगरी आए थे। इस रेल सेवा को दोनों क्षेत्रों के बीच संपर्क और धार्मिक-सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।



