adevertisment Adevertiisment banner

योगी सरकार ने दिल्ली में चलाया बुल्डोजर, रोहिंग्या के कब्जे से मुक्त कराई 150 करोड़ की जमीन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिल्ली के मदनपुर खादर में यूपी सरकार की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे पर बुल्डोजर चलाकर करीब डेढ़ सौ करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई गई है. प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मदनपुर खादर में सिंचाई विभाग की करीब 5.21 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था जिसपर आज सुबह बोल्डोजर चला कर अवैध कब्जे को ध्वस्त किया गया. बताया जा रहा है कि जमीन पर अवैध निर्माण किया गया था और वहां पर रोहिंग्या कैम्प तैयार किए गए थे जिनपर बुल्डोजर चलाया गया है.

अवैध कब्जे को लेकर योगी सरकार लगातार एक्शन में देखी जाती है. एक के बाद एक भू माफियाओं और अवैध कब्जा करने वाले लोगों के कब्जे से सरकारी जमीनों को मुक्त कराने का कार्य काफी तेजी से योगी सरकार कर रही है. उसी कड़ी में दिल्ली के मदनपुर खादर में भी ये कार्रवाई की गई है.

प्रशासन द्वारा मदनपुर खादर में जो कार्रवाई की गई है वह 5.21 एकड़ जमीन पर की गई है जिसमे अवैध रूप से रोहिंग्या कैम्प बनाये गए थे. जिस जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है उस जमीन की कीमत करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपए बताई जा रही है. एक के बाद एक भू माफियाओं और जमीनों पर कब्जा करने वाले दबंगों के खिलाफ हो रही कार्रवाई से भू माफियाओ में सरकार का खौफ साफ देखने को मिल रहा है.

प्रशासनिक अमले ने जमीन को कब्जा मुक्त कराया
यूपी सरकार को जानकारी मिली थी कि मदन पुर खादर में सिंचाई विभाग की जमीन पर भारी तादाद में रोहिंग्या बस्ती बसाई जा रही है जो आगे चलकर बड़ी मुसीबत बन सकती है. इसके बाद योगी सरकार ने आनन-फानन में प्रशासनिक अमले को हिदायत दी कि तत्काल सिंचाई विभाग की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए. आज सुबह प्रशासन की टीम पुलिस के जवानों के साथ पहुंची और दिल्ली के मदनपुर खादर में उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को ढहा दिया और उसपर पुनः उतर प्रदेश सिचाई विभाग का कब्जा स्थापित कर दिया.

Related Articles

Back to top button