adevertisment Adevertiisment banner

Delhi Government Jobs: DSSSB में 1260 सरकारी नौकरियों का मौका, जूनियर इंजीनियर और MTS के लिए 12 नवंबर से आवेदन

Delhi Government Jobs: 10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग डिग्री-डिप्लोमा धारक तक कर सकते हैं आवेदन, अंतिम तिथि 11 दिसंबर

Delhi Government Jobs: दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती का नया अवसर सामने आया है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1260 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

खास बात यह है कि भर्ती में 10वीं पास अभ्यर्थियों से लेकर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवारों को आवेदन का मौका मिलेगा। एमटीएस के अंतर्गत महिलाओं के लिए आया के पद भी शामिल किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

किस पद के लिए कितनी रिक्तियां?

DSSSB की इस भर्ती में दो अलग-अलग पोस्ट कोड के तहत पद निर्धारित किए गए हैं।

पद का नाम पोस्ट कोड पदों की संख्या
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) 809/2026 185
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) 810/2026 1075
कुल पद 1260

जूनियर इंजीनियर के 185 पद एनडीएमसी, एमसीडी, दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड, दिल्ली एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड और डीयूएसआईबी सहित विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे। इनमें दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड में सबसे अधिक 75 पद निर्धारित किए गए हैं।

वहीं, एमटीएस के 1075 पदों में शिक्षा निदेशालय के तहत जनरल ड्यूटी के पद, 239 एमटीएस आया (महिला) पद और अन्य विभागों की रिक्तियां शामिल हैं।

जूनियर इंजीनियर और MTS के लिए क्या है योग्यता?

दोनों पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।

जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल):

  • मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।

  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा धारक भी आवेदन कर सकते हैं।

  • कुछ विभागों में डिप्लोमा धारकों के लिए दो वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य है।

  • डिग्री धारकों और कुछ अन्य विभागों के पदों के लिए अनुभव की आवश्यकता नहीं है।

मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS):

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है।

  • डीयूएसआईबी के कुछ पदों के लिए आईटीआई पास अभ्यर्थी भी पात्र हैं।

  • एमटीएस आया के पद महिलाओं के लिए निर्धारित हैं।

कितनी होनी चाहिए उम्र?

अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है। हालांकि, एनडीएमसी में जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष रखी गई है।

उम्मीदवारों की आयु की गणना 11 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

किस आधार पर होगा चयन?

DSSSB की भर्ती में पद के अनुसार चयन प्रक्रिया निर्धारित की गई है।

  • जूनियर इंजीनियर: उम्मीदवारों को दो स्तरीय कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गुजरना होगा।

  • MTS: इस पद के लिए एक स्तरीय सामान्य कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

  • परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

  • इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत मेडिकल जांच होगी।

कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन?

भर्ती के लिए आवेदन की तारीखें इस प्रकार हैं:

विवरण तिथि
नोटिफिकेशन संख्या 06/2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 12 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026
आवेदन बंद होने का समय रात 11:59 बजे
आवेदन का माध्यम केवल ऑनलाइन

इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन में पदवार योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और अन्य शर्तों की जानकारी ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

Related Articles

Back to top button