adevertisment Adevertiisment banner

कोरोना के चलते कम बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, भड़के दुल्हन के चाचा, फिर हुआ कुछ ऐसा…

मथुरा। मथुरा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए एक ओर जहां सरकार और प्रशासन ने शादी में सीमित संख्या के निर्देश दिए हैं, वहीं एक विवाह कार्यक्रम में सीमित संख्या में बराती ले जाने पर बरात वापस कर दी गई. साथ ही लड़की की दूसरे लड़के से शादी करा दी गई. मामला मथुरा के राया थाना क्षेत्र के गांव तेहरा का है.

दरअसल, मामला थाना राया क्षेत्र के गांव तेहरा का है. गांव तेहरा महावन निवासी मदन पाल ने अपनी बेटी का रिश्ता थाना मांट के नगला मनी निवासी सूरजपाल के पुत्र ओमहरी के साथ तय किया था. तय कार्यक्रम के अनुसार वर पक्ष बुधवार की रात 25 से 30 लोग बारात में लेकर तेहरा महावन पहुंच गया. बराती नाचते गाते हुए लड़की वालों के दरवाजे की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन एक क्षण में ही ख़ुशी का माहौल मायूसी में तब्दील हो गया. वधू पक्ष के पिता मदन पाल के भाई केहरी ने बरात में कम लोग आने की बात कहकर शादी करने से मना कर दिया. यह बात सुनकर दूल्हा पक्ष के लोग हैरान रह गए.

यही नहीं जिस लड़की की बारात उसके दरवाजे पहुंची थी उसकी शादी दूसरे लड़के के साथ करा दी गई. यह बात अन्य ग्रामीणों को पता चली तो दूल्हे के वापस जाने को उन्होंने अपनी तौहीन मानकर दूल्हे को शादी कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने सोगरवार निवासी मुकेश की पुत्री से विवाह की रस्में पूरी करा दीं. साथ ही हंसी खुशी के माहौल में बेटी को विदा किया गया.

Related Articles

Back to top button