adevertisment Adevertiisment banner

गाजीपुर : गंगा नदी में नहाते समय युवक डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर

गाजीपुर। सुल्तानपुर श्मशान घाट पर गंगा नदी में नहाने गया एक युवक पानी में डूब गया। मुहम्दाबाद तहसील के ग्राम गौसपुर के मौजा दिलावरपुर का निवासी कृष्णकांत शुक्रवार सुबह गंगा स्नान करने अपने दोस्तों के साथ गया था। नहाते समय गहरे पानी में चला गया और वह डूब गया। फिलहाल गोताखोरों द्वारा तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक युवक कृष्णकांत अपने दोस्तों के साथ सुल्तानपुर श्मशान घाट के करीब गंगा घाट पर स्नान करने गया था। वह अन्य दोस्तों से थोड़ी दूर पानी में जाकर स्नान करने लगा। तभी उसके दोस्तों की निगाह डूबते हुए कृष्णकांत पर पड़ी। कृष्णकांत को डूबता देख दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक वह डूब चूका था। कृष्णकांत के दोस्तों ने उनके डूबने की सूचना परिजन और ग्रामीणों को दी।

ग्रामीणों ने प्रशासनिक अमले को कृष्णकांत के डूबने की जानकारी साझा किया। जिसके बाद एसडीएम, तहसीलदार, कोतवाल मुहम्मदाबाद आदि मौके पर पहुंचे। फिलहाल कृष्णकांत की तलाश में स्थानीय गोताखोर और मछुआरे जुटे हुए हैं। अभी तक कृष्णकांत की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। कृष्णकांत कुल 5 भाई है। कृष्णकांत के पिता अमरनाथ यादव पेशे से किसान हैं।

Related Articles

Back to top button