विकास नगर में गुलाचीन मंदिर के महंत पर कातिलाना हमला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के उत्तरी जोन के विकास नगर मे शुक्रवार की सुबह गुलाचीन मंदिर के तहंत पर एक मंहत द्वारा धारदार गड़ासें से हमला कर उन्हें गम्भीर रूप से उसे समय घायल कर दिया गया जब मंदिर के महत मंदिर में ही पूजा अर्चना कर रहे थे। मंहत पर गड़ासे से हमला कर भागने का प्रयास कर रहे हमलावर को वहंा मौजूद लोगो ने पकड़ लिया और विकास नगर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुॅच कर घायल महंत को ट्रामा सेन्टर पहुॅॅचाया और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया ट्रामा सेन्टर मे भर्ती महत की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय महंत हरे रामदास विकास नगर थाना क्षेत्र मे स्थित पचंमुखी गुलाचीन मंदिर के महंत है। मंदिर में रहकर पूजा अर्चना करने वाले बाबा हरेराम दास शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे पूजा अर्चना कर रहे थे तभी चार दिन पूर्व मंदिर मे आकर रूके राजस्थान के रहने वाले बाबा केशवदास ने महंत हरेरामदास के सर पर अचानक गढड़ा से हमला कर दिया। केशवदास के हमले मे गुलाचीन मंदिर के मंहत बाबा हरेरामदास लहुलुहान होकर गिर गए। बाबा पर हमला करने वाला केशवदास हमले के बाद भागने का प्रयास कर रहा था तभी वहा मंदिर मे मौजूद लोगो ने हमलावर को पकड़ लिया और विकास नगर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल महंत हरेराम दास को तत्काल ट्रामा सेन्टर मे भर्ती कराया और महंत पर गड़ासे से हमला करने वाले को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी उत्त्री देवेश पाडेण्य ने बताया कि महंत रहेराम दास पर हमला करने वाला केशवदास चार दिन पहले ही गुलाचीन मंदिर मे आया था उन्होने बताया कि केशवदास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिय गया है उन्होने बताया कि आरोपी ने घायल महंत पर आरोप लगाए है कि मंहत हरेरामदास ने कई जगह पर जमीनो पर कब्जे किए है।

इन्स्पेक्टर विकास नगर ने बताया कि राजस्थान के रहने वाले केशवदास को गिरफ्तार कर गड़ासा बरामद कर लिया गया है। हालाकि आरोपी ने घायल मंहत पर जमीनो पर कब्जे करने का आरोप लगाया है लेकिन बताया ये जा रहा है कि हमलावर राजस्थान निवासी केशवदास विकास नगर के इसी गुलाचीन मंदिन की गददी पर कब्जा करना चाहता था बताया ये भी जा रहा है कि केशवदास और मंहत हरेराम दास के बीच कल भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। पुलिस पूरे मामले की जॉच कर रही है।

Related Articles

Back to top button