adevertisment Adevertiisment banner

Up news-विवाद के बाद युवक ने की चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या

रामनगर कोतवाली क्षेत्र में जमीन के विवाद में हुई कहासुनी के दौरान युवक ने अपने चचेरे भाई को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी है।

Up news-उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र में जमीन के विवाद में हुई कहासुनी के दौरान युवक ने अपने चचेरे भाई को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रामनगर कोतवाली क्षेत्र के गौराचक गांव निवासी चंद्रपाल वर्मा व मंशाराम वर्मा सगे भाई हैं। ग्रामीणों के अनुसार मंशाराम के पुत्र हरिओम व चंद्रपाल के इकलौते पुत्र रितेश वर्मा उर्फ रिंकू (35) के बीच खेती की जमीन को लेकर कई साल से विवाद चल रहा है। रात हरिओम ने शराब पी और छोटे चचेरे भाई रिंकू को गाली दे रहा था। रिंकू के घर के सामने ही दोनों में हाथापाई भी हुई।

इसी वक्त हरिओम घर से अपनी लाइसेंसी बंदूक उठा लाया और रितेश को गाेली मार दी। गोली कनपटी पर लगते ही रितेश गिर गया। फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई। कोई कुछ कर पाता, इससे पहले ही हरिओम व उसके परिजन फरार हो गए।सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई।घायल रितेश को अस्पताल ले जाया जा रहा था, मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव के हालात को देखते हुए कई थानों की पुलिस भी पहुंच गई। आरोपियों की तलाश की जा रही है। देर रात गांव पहुंचे एसपी दिनेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और लोगों से पूछताछ की। साथ ही आसपास तलाशी करवाई, जिसमें आरोपी के घर से वारदात में प्रयोग की गई बंदूक पुलिस ने बरामद की है।

Related Articles

Back to top button