adevertisment Adevertiisment banner

अखिलेश ने सीएम योगी के ठोको नीति पर कसा तंज, कहा…इसलिए नहीं बांटे लैपटॉप

उन्नाव। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की जुटी समाजवादी पार्टी (सपा) ने जनसंपर्क की अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी सपा के मुखिया और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज बुधवार को उन्नाव पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मंत्री स्वर्गीय मनोहर लाल जी की मूर्ति का अनावरण किया। मनोहर लाल इंटर कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, एमएलसी सुनील साजन, राजेन्द्र चौधरी समेत पूर्व सांसद व विधायक मौजूद रहे। उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के सरोसी क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा।

किसानों से किया झूठा वादा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने 2022 तक का किसानों की आय दोगुनी करने का झूठा वादा किया। किसानों की आय आज घट गई है, बढ़ी नहीं है। बीजेपी रही तो बेरोजगारी बढ़ेगी और नौकरी नहीं मिलेगी। यूपी में कारखाने लगाने का वादा किया, साढ़े 4 साल में कितने कारखाने लगाए हैं? बताए जरा। नौजवानों से रोजगार छीनने का काम किया। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के सरकार बनाए अस्पतालों में इलाज हुआ है, भाजपा ने अस्पताल नहीं बनाए। उन्होंने कहा कि उन्नाव के लोगों भाजपा से सावधान रहना, आपके साथ धोखा हुआ है, अन्याय हुआ। चुनाव के समय पता नहीं कौन से मुद्दे ले आएं।

सीएम योगी पर कसा तंज
अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज करते हुए कहा कि सीएम तो कमाल किए हैं, उनका ही एक संविधान है, ठोको संविधान। सपा ने युवाओं को शिक्षित करने के लिए लैपटॉप बांटे। सीएम ने लैपटॉप नहीं बांटे क्योंकि वह लैपटॉप चलाना नहीं जानते। सीएम की चुटकी लेते हुए कहा कि वो क्या करते हैं, ये नहीं बताएंगे।

संसद में झूठ बोलते हैं भाजपा के लोग
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग राज्यसभा व लोकसभा में झूठ बोलते हैं, इन पर कौन भरोसा करेगा? बीजेपी वाले वेश भूषा व रंग बदलकर आते हैं, इनसे सावधान रहना। विधायक उनके हैं, सांसद उनके हैं, फिर भी जासूसी करा रहे हैं। जासूसी करना सबसे बड़ा राष्ट्रद्रोह है।

Related Articles

Back to top button