adevertisment Adevertiisment banner

अखिलेश यादव ने 5 सालों में जो कर्म किए, उसका फल उन्हें मिल रहा: उमा भारती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक है. उनका लखनऊ के एसजीपीजीआई में इलाज चल रहा है. डॉक्टर चौबीसों घंटे निगरानी कर रहे हैं. इस बीच बीजेपी के तमाम बड़े नेता लगातार एसजीपीजीआई का दौरा कर रहे हैं और कल्याण सिंह की तबियत की जानकारी ले रहे हैं. इसी क्रम में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती लखनऊ पहुंचीं और कल्याण सिंह का हाल जाना.

इस दौरान बीजेपी नेत्री उमा भारती ने कहा, “मैं कल्याण सिंह को देखने आई थी, जिन्हें मैं बाबूजी कहती हूं. वह एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिनकी धमक कभी कम नहीं हुई. मुझे देखकर यह लगा कि वह अभी भी हमारे बीच में लंबे समय तक रहने वाले हैं.

इस दौरान उमा भारती ने सियासत से जुड़े कई सवालों के भी जवाब दिए. उन्होंने कांग्रेस पर हमला किया और कहा कि कांग्रेस सदन नहीं चलने दे रही है. मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को चुनौती देती हूं कि वो हमारा और भाजपा का रास्ता सड़क पर रोक कर देखें. भीड़ में रोक कर देखें. वह जनता के बीच में रोक कर देखें. उन्हें पता चल जाएगा कि उनकी हैसियत क्या है?

उमा भारती इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी हमला किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने 5 सालों में जो कर्म किए हैं, उसका फल उन्हें मिल रहा है और वह सत्ता से बाहर हैं.

Related Articles

Back to top button