adevertisment Adevertiisment banner

हरिगढ़ के नाम से जाना जाएगा तालों का शहर अलीगढ़, जिला पंचायत बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में तालों के लिए मशहूर अलीगढ़ का नाम बदलने की चर्चा तेज हो गई है. इसका नया नाम हरिगढ़ हो जाएगा. अलीगढ़ जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में नाम बदलने का प्रस्ताव रखा गया है. यही नहीं, इस दौरान प्रस्ताव बनाकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेज दिया है. इस बात की जानकारी अलीगढ़ जिला पंचायत की अध्यक्ष के पति श्योराज सिंह ने दी.

बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मिली मंजूरी

आपको बता दें कि, सोमवार को अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने सभी सदस्यों, ब्लाक प्रमुख, विधायकों से उनके सुझाव मांगे थे. उन्होंने कहा कि वह यथासंभव विकास कार्यों में सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर काम करेंगी. ब्लाक प्रमुख और बोर्ड के सदस्य केशरी सिंह और उमेश यादव ने अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने का प्रस्ताव दिया. नवगठित जिला पंचायत की दूसरी बोर्ड बैठक सोमवार को जिला पंचायत परिसर के गोविंद वल्लभ पंत सभागार के किसान भवन में आयोजित की गई.

कल्याण सिंह के नाम पर होगा धनीपुर एयरपोर्ट का नाम

इन प्रस्तावों के अलावा जिला पंचायत सदस्यों ने धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का नाम पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम पर रखे जाने, स्व. राजा बलवंत सिंह के नाम से द्वार बनवाने, एक नई चीनी मिल की स्थापना किये जाने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी. इन प्रस्तावों को लेकर किसी ने भी विरोध या आपत्ति दर्ज नहीं की है.

Related Articles

Back to top button