Amethi News: इन्दिरा हास्पिटल ने फिर लिया एक महिला की जान

Amethi News: Indira Hospital claims another woman's life.

Amethi News:जनपद के विकासखंड बाजार शुकुल के रुदौली मार्गं पर स्थित इन्दिरा हास्पिटल ने विगत दिवस सोमवार को फिर एक महिला की जान ले ली है। इससे पूर्व भी ऐसी घटनाओं के लिए यह अस्पताल चर्चा में रहा है।आये दिन ऐसी घटनाओं के लिए जरुर चर्चा में आ जाता है।
बता दें कि बाजार शुकुल की ग्राम पंचायत गयास पुर अन्तर्गत पूरे भाऊ गांव का निवासी कहैन्या पासी इसी अस्पताल में अपनी पत्नी सुनीता का पित्त में पथरी का आपरेशन कराने आया था ।

परिजन की मानें तो विना जांच के ग्लूकोज चढ़ाना शुरू कर दिया गया,और उसके पति कहैन्या पासी से कहा गया कि घर से कोई और सदस्य को बुला लाओ ,मृतका के पति ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसकी पत्नी का चीड फाड़ हो चुका था। आपरेशन 41/-हजार रूपये पर तय था। लगातार तीन दिन तक भर्ती रखा गया। चौथे दिन लगभग सायं उसकी मृत्यु उसी अस्पताल में हो जाती है। मृत शरीर को भुक्तभोगी लेकर घर चले आये। पीड़ित द्वारा एक प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया गया जिसमें पंचनामा भरकर कार्यवाही की मांग की गई थी। मंगलवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने पीएम कराने और एफ आई आर दर्ज कर कार्रवाई की बात परिजनों से कर रही थी। लेकिन देर शाम खबर लिखे जाने तक किसी प्रकार की बात बनती नजर नहीं आ रही थी। इस सम्बन्ध में जब इन्दिरा हास्पिटल के डा0बी0के0शर्मा से बात की गई तो उन्होंने ने इस घटना से इंकार करते हुए कहा कि कहीं अलग आपरेशन कराकर गम्भीर हालत में मेरे पास लेकर आये थे, लेकिन उसे एड्मिट करने से मना कर दिया था।

इधर परिजनों की मानें तो न कोई जांच की गई न कोई कागज़ ही उन्हें दिया गया है। विना जांच के आपरेशन कर दिया गया है। मृत हो जाने पर जल्द ही अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया। बहरहाल ऐसी घटनाओं के लिए इन्दिरा हास्पिटल आये दिन चर्चा में आ ही जाता है। लेकिन विचारणीय बिन्दु यह है कि धुआं तो उठता है बहुत लेकिन आग दब कैसे जाती है। यह भी लोगों में चर्चा किसी भी द्वारा सुनी जा सकती है। ऐसे में लोगों से बात साझा करने पर निकली बात के अनुसार ऐसी घटनाओं के पीछे या तो डा0बी0, के0 शर्मा का कोई प्रभाव रहता है या फिर ऐसे बिन्दु पर पीड़ित परिवार का समझौतावादी कदम रहता है।

यह भविष्य के गर्भ में है। लेकिन विचारणीय बिन्दु यह है कि ऐसी घटनाओं के बावजूद अस्पताल का कोई बालबांका नहीं हो पाता है। लोगों का कथन है कि ऐसे अस्पताल की जांच अपरिहार्य है कि डा0बी0के0शर्मा सहित स्टाफ में कितने लोग और उनकी डिग्री क्या है।

Read Also-Bollywood News: श्रेया घोषाल की सुरीली आवाज में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का नया गाना रिलीज

Related Articles

Back to top button