Amethi News: 25 ग्राम स्मैक के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार

Amethi News:  नशा मुक्त अमेठी को लेकर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बाजार शुकुल की पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाब रही है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अमेठी-अपराध एवं अपराधियों के धरपकड़ व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बाजारशुक्ल थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार,उ0नि0चन्द्रशेखर यादव,हे0का0 राज बहादुर सिंह,का0 कौशिक द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अभियुक्त सुल्तान पुत्र नियाज अहमद निवासी जमौली भड़भड़पुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 25 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Related Articles

Back to top button