adevertisment Adevertiisment banner

Amethi News: एक बार फिर अमेठी भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह जगी उम्मीद की आस कार्यकर्ताओं का अब नहीं हो पाएगा शोषण

रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी गोष्ठी को करेंगी सम्बोधित

Amethi News: भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा शिवभक्त पुण्य श्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे। अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण की मिसाल थी जो आज 300 साल बाद बात भी उनके द्वारा किए गए कार्यों को लोग आज भी बड़े श्रद्धा और भाव से याद करते हैं। इसी क्रम में सोमवार को जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की अध्यक्षता में गोष्टी आयोजित होगी। गोष्टी को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी संबोधित करेंगी।गोष्टी गौरीगंज स्थित जामो रोड पर रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में 3:00 बजे आयोजित होगी।प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गोष्ठी में सभी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं आम जनमानस महिलाएं भारी संख्या मे गोष्ठी में भाग लेंगे। वही स्मृति ईरानी के अमेठी आने से अमेठी संसदीय क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है कार्यकर्ताओं का मानना है कि स्मृति ईरानी के अमेठी पुनः आने के बाद से कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं होने पाएगा कार्यकर्ताओं में भारी गर्मजोशी दिखाई दे रही है।वहीं विपक्षी खेमे में मायूसी देखी जा रही है विपक्षियों का मानना था की स्मृति ईरानी शायद अब अमेठी ना आए लेकिन स्मृति ईरानी के इस कार्यक्रम के बाद यह पक्का हो गया की स्मृति ईरानी का अमेठी से नाता था है और रहेगा।

Related Articles

Back to top button