adevertisment Adevertiisment banner

Amethi News- गौशाला व शौचालय निर्माण में कमीशन को लेकर भिड़ंत प्रधान प्रतिनिधि व भाई ने ठेकेदार को दौड़ाकर पीटा

Amethi News- जिले के जामों ब्लॉक कार्यालय परिसर उस समय रणभूमि बन गया जब गौशाला और शौचालय निर्माण में कमीशन के पैसों के बंटवारे को लेकर जोरदार विवाद हो गया। यह विवाद देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया।
सूत्रों के अनुसार, बरेहटी गांव के प्रधान प्रतिनिधि व उनके भाई ने ठेकेदार से पैसों को लेकर कहासुनी के बाद उसे दौड़ाकर पीटा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले जमकर गाली-गलौज हुई और फिर प्रधान पक्ष ने ठेकेदार पर हमला कर दिया बीच-बचाव करने पहुंचे कुछ लोगों ने किसी तरह ठेकेदार को बचाया और मामला शांत कराया। घटना की जानकारी मिलते ही ब्लॉक कार्यालय में हड़कंप मच गया फिलहाल पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी गई है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

प्रशासन ने चेताया
ब्लॉक विकास अधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और दबंगई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button