adevertisment Adevertiisment banner

अयोध्या: तमसा नदी में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

अयोध्या। पूराकंलदर थाना क्षेत्र के मूसेपुर नंदीग्राम गांव निवासी किशोरी नायंसी (16) पुत्री मंशाराम का शव छठे दिन बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बजाज का पुरवा दशरथपुर गांव में तमसा नदी में मिला। बीकापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लेकर बीकापुर थाने ले आई। जहां से शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।

28 सितंबर जन्माष्टमी के दिन सुबह अपने खाते से रुपए निकालने के लिए भरतकुंड आई थी और घर वापस नहीं लौटी ।इस मामले में गुमशुदगी की लिखित तहरीर पूराकलंदर पुलिस को दी है। शनिवार की देर शाम बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के दशरथपुर बजाज पुरवा के गांव के पास तमसा नदी में शाम एक शव नदी में दिखी। सूचना पाते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने शव की शिनाख्त की। उधर परिजनों ने किशोरी की हत्या की आशंका जताई है। मृतक के परिजन रोते-रोते बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।

Related Articles

Back to top button