Bhabanipur exit poll: ममता बनर्जी की सीट भबानीपुर पर बड़ा खेल! Exit Poll में सामने आया चौंकाने वाला खुलासा

बंगाल की सबसे हॉट सीट भबानीपुर! Exit Poll ने ममता बनर्जी पर दिया बड़ा अपडेट, जानिए आंकड़ों का गणित

Bhabanipur exit poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजों ने सियासी हलचल तेज कर दी है। खास तौर पर भबानीपुर सीट को लेकर बड़े दावे सामने आए हैं, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मैदान में हैं।

POLIQ के एग्जिट पोल के मुताबिक, भबानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी पीछे रह सकते हैं। हालांकि यह सिर्फ अनुमान हैं, अंतिम नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

पूरे राज्य की बात करें तो एग्जिट पोल में तृणमूल कांग्रेस को स्पष्ट बढ़त मिलती नजर आ रही है। आंकड़ों के अनुसार, टीएमसी को 200 से 220 सीटें मिल सकती हैं, जो बहुमत के आंकड़े से काफी ज्यादा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी 50 से 80 सीटों के बीच सिमटती दिख रही है।

भबानीपुर को टीएमसी का मजबूत गढ़ माना जाता है और यहां मुकाबला काफी दिलचस्प रहा है। इस सीट पर दोनों प्रमुख दलों ने पूरी ताकत झोंक दी थी, जिससे यह चुनाव का हाई-प्रोफाइल केंद्र बन गया।

Also Read: Maharashtra news: मुंबई में तरबूज से मौत का रहस्य गहराया! अंगों का रंग हरा मिलने से बढ़ा शक, जहर की आशंका

हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि एग्जिट पोल अंतिम नतीजे नहीं होते और कई बार इनमें बड़ा उलटफेर भी देखने को मिलता है। ऐसे में सभी की नजरें अब 4 मई को आने वाले असली चुनाव परिणामों पर टिकी हैं।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button