adevertisment Adevertiisment banner

Bihar: मुख्यमंत्री ने 7,166 करोड की जलापूर्ति योजनाओं  का किया उद्घाटन

Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने आवास से रिमोट के माध्यम से ‘हर घर नल का जल’ निश्चय अन्तर्गत 7,166 करोड़ 6 लाख रुपये लागत की जलापूर्ति योजनाओं सहित भवन संरचनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 83 करोड़ रुपये लागत की लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मुख्यालय भवन का भी शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उसे समय से पूर्ण करें। ‘हर घर नल का जल’ योजना का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से करते रहें। सभी चीजों का मेंटेनेंस हो। हम लोगों का उद्देश्य है कि लोगों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो, इसमें किसी प्रकार की परेशानी न हो। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने हरित पौधा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

Bihar: also read- Jammu News: वैष्णो देवी मंदिर में दिल्ली की महिला को लोडेड पिस्तौल के साथ पकड़ा

इससे पहले कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि राज्य के लोगों को नियमित व निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है। पेयजल गुणवत्ता के राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप राज्य सरकार सभी ग्रामीण परिवारों को 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से जलापूर्ति कर रही है जो राष्ट्रीय औसत से 16 लीटर अधिक है। ‘हर घर नल का जल’ निश्चय अन्तर्गत निर्मित सभी जलापूत्ति योजनाओं का संचालन एवं रख-रखाव लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘हर घर नल का जल’ योजना की प्रशंसा पूरे देश में हो रही है।

Related Articles

Back to top button