adevertisment Adevertiisment banner

बिहार : रोहतास में ट्रक व कार के बीच जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौत, एक घायल

पटना। बिहार के रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में ट्रक और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि कार पर सवार पांच लोग रविवार की देर रात उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सासाराम लौट रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सबराबाद के समीप राष्ट्रीय उच्चपथ 02 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी।

इस दुर्घटना में कार पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिये वाराणसी ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में एक अन्य ने भी दम तोड़ दिया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान गोपाल प्रसाद, कृष्णा कुमार,दिवाकर कुमार और अशोक कुमार के रूप में की गयी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button