adevertisment Adevertiisment banner

प्रतापगढ़ में ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दो बालिकाएं घायल

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी जबकि दो बालिकायें घायल हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ढकवा मोड़ सेंट जेवियर स्कूल के पास आज सवेरे लगभग साढ़े सात बजे यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रेलर और बाइक में हुई जोरदार टक्कर हो गयी।

हादसे में पट्टी तहसील के गौहानी निवासी अशोक कुमार वर्मा की मौके पर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि अपनी भतीजीयों को लेकर चंद्रोदय स्कूल छोड़ने जा रहा थे कि तभी सामने से आ रही गिट्टी से भरी ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल कीर्ति और विभा को पट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया जहां पर एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button