Bollywood News-सुभाष घई नहीं करेंगे ‘खलनायक रिटर्न्स’ का निर्देशन

Bollywood News-बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार सुभाष घई ने ‘खलनायक रिटर्न्स’ को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। अभिनेता संजय दत्त ने हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किए जाने के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि 1993 की कल्ट फिल्म खलनायक के सीक्वल का निर्देशन भी सुभाष घई ही करेंगे। हालांकि, अब उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट नहीं कर रहे हैं, लेकिन फिल्म से जुड़े रहेंगे।

मीडिया से बातचीत में सुभाष घई ने बताया कि संजय दत्त लंबे समय से ‘खलनायक’ का सीक्वल बनाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि जेल में रहने के दौरान भी संजय ने उन्हें पत्र लिखकर इस फिल्म को बनाने की इच्छा जताई थी। सुभाष घई ने बताया कि उन्होंने संजय को फिल्म का कॉन्सेप्ट और कहानी शेयर की है, लेकिन वह खुद निर्देशन की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म को उसी अंदाज में बनाना चुनौतीपूर्ण होगा, जैसा उन्होंने सोचा था।

सुभाष घई ने आगे संकेत दिए कि वह इस फिल्म में क्रिएटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े रह सकते हैं और कैमियो भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में भी कैमियो किया था और ‘खलनायक रिटर्न्स’ में भी ऐसा संभव है। सुभाष घई ने संजय दत्त को अपने बेटे जैसा बताते हुए कहा कि वह फिल्म के लिए उपयुक्त निर्देशक का चयन करेंगे और इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जा सकती है।

Read Also-Sonbhadra News-शहीद-ए-आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग, चाचा नेहरू पार्क में चला हस्ताक्षर अभियान

Related Articles

Back to top button