adevertisment Adevertiisment banner

बुंदेलखंड परिषद का मना स्थापना दिवस समारोह

 

बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद का 37 वां स्थापना दिवस” समारोह अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान गोमती नगर में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर “रानी लक्ष्मीबाई जयंती” मनाई गई। 

मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह एवं अध्यक्ष महेन्द्र कुमार तिवारी, अति विशिष्ट अतिथि राजेश सिंह प्रमुख सचिव विधान परिषद उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि अरविंद त्रिपाठी पूर्व विधान परिषद सदस्य, डॉ पवन पुत्र बादल प्रबंध संपादक राष्ट्रधर्म,शिव शंकर अवस्थी, शिवगोपाल सिंह संयुक्त सचिव कारागार, इंजीनियर अरविंद कुमार जैन विभागाध्यक्ष पी डब्लू डी, बद्री प्रसाद तिवारी, विनोद कुमार शुक्ला, संरक्षक बनारसी दास एवं पुष्प लता अग्रवाल कार्यक्रम में उपस्थित रहे । इस अवसर पर सभी अतिथियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का नाटक मंचन विजय बेला थिएटर ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किया गया जो कि बुंदेलखंड सहयोग परिषद के उपाध्यक्ष एवं नाटककार महेंद्र भीष्म द्वारा रचित एवं बांदा निवासी चंद्रभास द्वारा निर्देशित नाटक रानी लक्ष्मीबाई का मंचन किया गया। बुंदेले हरबोलों के मोह हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी। सभी ने वीरांगना रानी झांसी को याद किया। इंजीनियर कैलाश जैन महासचिव बुंदेलखंड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा संस्था के कार्यकलापों के बारे में जानकारी दी गई एवं सभी का धन्यवाद किया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन द्वारा हुई। इस अवसर पर सभी अथितियों ने बुंदेलखंड से संबंधित विकास की चर्चा की और सरकार से आग्रह किया कि बुंदेलखंड में विकास की गति को तेज करना चाहिए और बुंदेलखंड के विकास में अपना योगदान जारी रखना चाहिए। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बुंदेलखंड में पेयजल समस्या के बारे में बताया कि हर घर जल योजना  बुंदेलखंड में लगभग सभी जिलों में हो गया है इसके लिए सरकार बधाई की पात्र है। कार्यक्रम का संचालन अर्चना गुप्ता ने किया । इस अवसर पर सहयोग परिषद की स्मारिका का  सभी मुख्य अतिथियों  एवं विशिष्ट अतिथियों ने विमोचन किया । इस अवसर पर बुंदेलखंड सहयोग परिषद के सुरेंद्र अग्निहोत्री, वी के लिटोरिया, आलोक जैन, के पी प्रजापति ,रा एस खंगार, शिवमंगल सिंह, गणेश शंकर गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, शशांक अग्निहोत्री,  योगेश कुमार सिंह चौहान, रजनी विश्वकर्मा, बीएस बुंदेला, एबीएस गुप्ता, राजीव लोचन आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button