Chandauli News-पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी समस्याएं

Chandauli News – Superintendent of Police Akash Patel listened to the grievances of complainants during the public hearing.

Chandauli News-पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई किया। जिसमें अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों के आवेदन लेकर उन्हें न्यायोचित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारित करना व न्याय दिलाना ही चन्दौली पुलिस की प्राथमिकता है।पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न थानाक्षेत्रों से आए आवेदकों की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से गंभीरतापूर्वक सुना एवं संबंधित राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) थाना प्रभारी से स्वयं वार्ता कर आवेदक की शिकायत का निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई के दौरान आने वाले नागरिकों, आवेदकों एवं फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए व प्रत्येक आवेदक की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर गुण दोष के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाए।

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई के दौरान कुल 38 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनके निस्तारण के लिए तत्काल सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

Read Also-Mirzapur News-बिना फिटनेस नहीं दौड़ेंगे स्कूली वाहन, NHAI अभियंता को कड़ी फटकार

चन्दौली से सत्येन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button