Tamil Nadu CM Vijay: CM विजय ने बुजुर्ग महिला को गिफ्ट किया अपना Dior चश्मा, खुशी से बोलीं- ‘फिल्मों जैसे ही दिखते हैं’

Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु CM विजय ने सलेम दौरे के दौरान बुजुर्ग महिला चेल्लम से मुलाकात की और अपना Dior सनग्लास उन्हें पहना दिया। महिला ने कहा- विजय फिल्मों जैसे ही दिखते हैं।

CM Vijay, Tamil Nadu CM Vijay, Vijay Dior sunglasses, Vijay viral video, Vijay latest news, तमिलनाडु CM विजय, विजय का वायरल वीडियो, विजय बुजुर्ग महिला, Vijay Salem visit, CM Vijay, Tamil Nadu CM Vijay, Vijay News, Vijay Viral Video, Dior Sunglasses, Vijay Salem Visit, Tamil Nadu News, Vijay Latest News, Celebrity News, Political News

Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का एक सादगी भरा अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। सलेम दौरे के दौरान विजय ने अपने तय कार्यक्रम से अलग रास्ते में एक फार्म हाउस पर अचानक रुककर वहां काम कर रही बुजुर्ग महिलाओं से मुलाकात की। इसी दौरान उन्होंने चेल्लम नाम की एक बुजुर्ग महिला को अपना Dior सनग्लास गिफ्ट कर दिया।

विजय मंगलवार को सलेम पहुंचे थे। यहां उन्होंने मेत्तूर हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन का निरीक्षण किया और कृषि गतिविधियों के लिए स्टेनली रिजर्वायर के गेट खोले। इसके बाद एयरपोर्ट जाते समय उन्होंने रास्ते में एक फार्म हाउस पर करीब 15 मिनट के लिए अचानक रुकने का फैसला किया।

बुजुर्ग महिला से हाथ पकड़कर की बातचीत

विजय के काफिले को देखकर आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी। चेल्लम भी विजय को करीब से देखने के लिए आगे आईं। विजय ने उनसे बातचीत की और उनका नाम पूछा। इसके बाद दोनों ने बगीचे में कुछ देर साथ टहलते हुए बातचीत की।

बताया गया कि विजय ने चेल्लम से पूछा कि क्या उन्होंने खाना खाया है। चेल्लम ने जवाब दिया कि उन्होंने खाना नहीं खाया, क्योंकि वह पहले विजय से मिलना चाहती थीं। विजय ने उन्हें बताया कि वह खाना खा चुके हैं और चेल्लम को भी खाना खाने के लिए कहा।

विजय ने अपना Dior चश्मा बुजुर्ग महिला को पहनाया

बातचीत के दौरान विजय ने अपना Christian Dior सनग्लास उतारा और चेल्लम को पहना दिया। शुरुआत में वह थोड़ा झिझके, लेकिन बाद में चेल्लम ने चश्मा पहन लिया।

चेल्लम ने इस पल को अपने लिए बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि विजय से मिलकर और उनका चश्मा पहनकर उन्हें ऐसा लगा जैसे उन्होंने करोड़ों रुपये जीत लिए हों।

‘फिल्मों में जैसे दिखते हैं, वैसे ही लगे’

विजय के इस अंदाज से चेल्लम बेहद भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि विजय उन्हें बिल्कुल वैसे ही लगे जैसे वह फिल्मों में दिखाई देते हैं।

चेल्लम ने यह भी कहा कि अगर कोई विजय को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता तो वह उनका बचाव करतीं। उन्होंने अभिनेता के साथ अपने जुड़ाव और उनकी फिल्मों से जुड़ी भावनाओं का भी जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि फिल्मों में जब कोई विजय के किरदार को मारता था तो उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था।

किसानों से की खेती-किसानी पर चर्चा

बुजुर्ग महिला से मुलाकात के बाद विजय स्थानीय किसान पलानीसामी के पशु शेड में भी पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों से बातचीत की।

विजय ने परिवार को धोती और साड़ी समेत कुछ उपहार भी दिए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से खेती-किसानी से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।

मुलाकात की खुशी में अपनी परेशानियां भूल गईं चेल्लम

रिपोर्ट के मुताबिक, चेल्लम ने विजय से मुलाकात के दौरान अपनी निजी परेशानियों का जिक्र नहीं किया। बताया गया कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है और उम्र बढ़ने के कारण वह शारीरिक मेहनत करने में सक्षम नहीं हैं। भोजन के लिए उन्हें सीमित मासिक सहायता पर निर्भर रहना पड़ता है।

हालांकि, विजय के अचानक मिलने और उनके इस छोटे से स्नेहपूर्ण gesture ने चेल्लम के लिए इस मुलाकात को यादगार बना दिया। उनका कहना है कि वह इस पल को कभी नहीं भूलेंगी।

Related Articles

Back to top button