adevertisment Adevertiisment banner

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

नई दिल्ली। कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कार्य समिति की शनिवार यहां बैठक होगी जिसमें नेतृत्व परिवर्तन, देश की वर्तमान स्थिति सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। कांग्रेस के समूह 23 के रूप में चर्चित वरिष्ठ नेताओं का एक गुट लगातार पार्टी में पूर्णकालिक अध्यक्ष निर्वाचित करने की लंबे समय से मांग कर रहा है। ये नेता कार्यसमिति की बैठक बुलाने के लिए भी पार्टी नेतृत्व पर दबाव बना रहे थे जिसे देखते हुए बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

गुट में शामिल नेताओं का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने के लिए पार्टी को एक पूर्णकालिक अध्यक्ष की सख्त जरूरत है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पहली बार मुखर होकर अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से चुने हुए पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग कर रहे हैं। बैठक में वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल आदि द्वारा उठाए जा रहे है मुद्दों पर चर्चा के साथ ही विभिन्न राज्यों में कांग्रेस में चल रहे अंतर्कलह, चीन की घुसपैठ, महंगाई, किसानों के मुद्दे तथा अन्य विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button