adevertisment Adevertiisment banner

गोरखपुर में वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार दंपती की मौत

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र में वाहन की चपेट में आने से शनिवार को साइकिल सवार दंपती की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिपराइच थाना क्षेत्र के बरयीपुर गांव के समीप यह दुर्घटना हुई। इसलामपुर गांव का निवासी अनिरूध्द सिंह पत्नी के साथ दवा लेने साइकिल से जा रहा था।

दोनों जब बेला रेाड स्थित बरयीपुर गांव के पास पहुंचे तो किसी वाहन के चपेट मे आने से दोनों की मौकै पर ही मौत हो गयी। चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया और वाहन चालक की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button