adevertisment Adevertiisment banner

Mukhtar Ansari: मुख्‍तार अंसारी मामले में फिर टला फैसला, मिली 6 मई की तारीख

गाजीपुर। मुख्तार अंसारी पर गैंगेस्टर मामले में अब 6 मई को आयेगा MP-MLA कोर्ट का फैसला। एडीजीसी क्रिमिनल नीरज श्रीवास्तव ने दी जानकारी। मुख्तार अंसारी पर हत्या और हत्या के प्रयास का है मामला, 120 B के तहत गैंगेस्टर एक्ट में मुख्तार अंसारी पर दर्ज मामले में आज आना था फैसला।

मुख्‍तार अंसारी पर गैंगस्टर और हत्या के प्रयास का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रहे दो मामलों में 19 अप्रैल को जजमेंट आना था। लेकिन पिछली तारीख पर सरकारी वकील ने समय मांगा था। इसके बाद कोर्ट ने 27 अप्रैल की तारीख तय की थी। लेकिन आज एक बार फिर से किसी कारण के चलते फैसला टल गया और 6 मई को की तारीख मिल गई।

Related Articles

Back to top button