adevertisment Adevertiisment banner

Dehradun News-त्रिस्तरीय पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा

Dehradun News-उत्तराखंड में हरिद्वार जनपद को छोड़कर पंचायतों में तैनात प्रशासक के कार्यकाल को फिर एक बार 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिए गए हैं। एक जून को जिला पंचायतों के प्रशासकों का कार्यकाल खत्म हो गया है। शासन की ओर से सोमवार शाम इस संबंध में अधिसूचना जारी किया गया है।

विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए जाने संबंधी पूर्व में जारी अधिसूचनाओं की शेष शर्तें यथावत रहेंगी।

प्रदेश की पंचायतों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) नियुक्त प्रशासकों का कार्यकाल ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत में क्रमशः 27 मई,29 मई व 01 जून को समाप्त हो चुका है। अति अपरिहार्य परिस्थितियों की वजह से ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायतों के चुनाव प्रशासकों का कार्यकाल समाप्त होने की तिथि से पहले नहीं कराए जा सके हैं।

ऐसी अपरिहार्य परिस्थिति में प्रदेश में माह जुलाई में प्रस्तावित आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने तक/नवीन पंचायतों के गठन तक की तिथि तक, अथवा 31 जुलाई तक पंचायतों की प्रशासनिक व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए कार्यकाल बढ़ाया गया है। जिला पंचायतों में जिलाधिकारी, क्षेत्र पंचायतों में उप जिलाधिकारी और ग्राम पंचायतों में संबंधित विकासखंड में तैनात सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है।

राज्य के 12 जिलों (हरिद्वार को छोड़कर) में त्रिस्तरीय ग्राम पंचायतों का कार्यकाल गत वर्ष नवंबर व दिसंबर में समाप्त हो गया था। चुनाव की स्थिति न बन पाने के कारण सरकार ने इन्हें प्रशासकों के हवाले कर दिया था।

Dehradun News-Read Also-Sonakshi Sinha News-सोनाक्षी सिन्हा हुईं बीमार, कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई

Related Articles

Back to top button