adevertisment Adevertiisment banner

Dehradun News- अंकिता भण्डारी मामला : उक्रांद का प्रदर्शन, सरकार और दुष्यंत का पुतला जलाया

Dehradun News - Ankita Bhandari case: UKD stages protest, burns effigies of the government and Dushyant

Dehradun News- उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भण्डारी प्रकरण में विवादित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद) ने शनिवार को यहां विराेध प्रदर्शन और भाजपा सरकार एवं दुष्यंत गौतम का पुतला दहन किया।

शहर के द्रोण चौक पर हुए प्रदर्शन के दौरान उक्रांद के पदाधिकारियों ने उक्त प्रकरण में सीबीआई जांच में तेजी लाने, मामले से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की।

दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि अंकिता भण्डारी हत्याकांड की सीबीआई जांच को लटकाए जाने की आशंका से जनता में सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शीघ्र पूरी कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए। इसी मांग को लेकर उत्तराखण्ड क्रान्ति दल आगामी 24 अक्टूबर को सीबीआई कार्यालय का घेराव करेगा।

महानगर अध्यक्ष प्रबीन चन्द रमोला ने सवाल उठाया कि अंकिता भण्डारी प्रकरण की सीबीआई जाँच पूरी होने से पहले दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने का निर्णय क्यों लिया गया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय को लेकर उठ रहे सवालों पर संबंधित पक्षों को स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब देना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि जाँच की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है, ताकि न्यायिक प्रक्रिया पर जनता का विश्वास कायम रहे।

केंद्रीय महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट ने मांग की कि अंकिता भण्डारी प्रकरण की सीबीआई जाँच शीघ्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि जांच की स्थिति से संबंधित वैधानिक जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए व दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के निर्णय पर उठ रहे सवालों का भी स्पष्ट जवाब दिया जाना चाहिए। महिला नेत्री नैना लखेड़ा ने कहा कि प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों, साक्ष्यों और आरोपित की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

प्रदर्शन में लुसन टोडरिया, महानगर उपाध्यक्ष निर्मल शाह, भोला चमोली, निशिथ मनराल, राजीव नौटियाल, जितेंद्र, अजय सिंह, संदीप रावत, उषा रमोला, अनीता चंद, विरेंद्र सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read Also-Sonbhadra News-किसान की बेटी से केंद्रीय वैज्ञानिक तक: सोनभद्र की शिवांगी दुबे ने UPSC में हासिल की AIR-9

Related Articles

Back to top button