adevertisment Adevertiisment banner

Dehradun: दीपम सेठ उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक नियुक्त

Dehradun: उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस दीपम सेठ को उत्तराखंड का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में गृह सचिव ने आदेश जारी कर दिए हैं। दीपम सेठ वर्ष 1995 के बैच के अधिकारी हैं औ वे आज ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं।

Dehradun: also read- Up news- बागपत में स्वामी दीपंकर शास्त्री ने किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक

सोमवार को राज्य के गृह सचिव शैलेश बगौली ने आईपीएस अभिनव कुमार को राज्य के पुलिस महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर आईपीएस दीपम सेठ को नया पुलिस महानिदेशक नियुक्ति करने का आदेश जारी किया। राज्य के वरिष्ठ आईपीएस दीपम सेठ वर्ष 1995 बैच के अधिकारी हैं। संघ लोक सेवा आयोग की ओर पुलिस महानिदेशक पद के लिए भेजे गए पैनल में दीपम का नाम सबसे ऊपर था। दीपम सेठ वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) के पद पर कार्यरत थे और उन्हें रविवार को ही केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस उत्तराखंड के लिए रिलीव किया गया था।

Related Articles

Back to top button