adevertisment Adevertiisment banner

दिल्ली सरकार का स्कूल देश में अव्वल : सिसोदिया

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि देश भर के सरकारी स्कूलों की रेटिंग में दिल्ली सरकार का स्कूल पहले नम्बर पर है। श्री सिसोदिया ने इंडिया स्कूल रैंकिंग्स 2021-2022 की लिस्ट साझा करते हुए आज ट्वीट कर कहा ‘’देश भर के सरकारी स्कूलों की रेटिंग में पहले नम्बर पर है दिल्ली सरकार का स्कूल। टॉप-10 स्कूलों में से चार सरकारी स्कूल दिल्ली के हैं। बधाई दिल्ली। दिल्ली की टीम एजुकेशन को भी बधाई।’’

उन्होंने कहा कि द्वारका स्थित सेक्टर दस की राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय रैंकिंग में पहले नम्बर पर है। वहीं रोहिणी सेक्टर 11 का राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय छठे नम्बर पर, द्वारका सेक्टर पाँच की राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय आठवें स्थान पर और यमुना विहार का राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय नौवें स्थान पर है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि यह दिल्ली के लोगों के लिए बेहद गर्व की बात है।

Related Articles

Back to top button