adevertisment Adevertiisment banner

गाजीपुर : दिनेश चंद्र राय बने माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री

गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री के पद पर चौधरी दिनेश चंद्र राय को मनोनीत किया गया। संघ के प्रदेशीय अध्यक्ष ने बताया कि अष्ट शहीद इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर नियुक्त चौधरी दिनेश चंद्र राय को शिक्षकों के प्रति सेवा को देखते हुए संघ का प्रदेशीय मंत्री मनोनीत किया गया।

शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय कमेटी द्वारा प्रदेशीय मंत्री की जिम्मेदारी चौधरी दिनेश चंद्र राय को सौंपी गई है। इस नए उत्तरदायित्व के लिए पूरे जनपद के शिक्षक साथियों के तरफ से उनको बधाई दी जा रही है। 

Related Articles

Back to top button