Electronics market India: इलेक्ट्रॉनिक सामानों में तीसरी बार बढ़ोतरी की तैयारी! AC, टीवी, फ्रिज और स्मार्टफोन फिर होंगे महंगे

AC, टीवी, फ्रिज और स्मार्टफोन की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की तैयारी है, जिससे आने वाले दिनों में इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना और महंगा हो सकता है।

Electronics market India: अगर आप नया AC, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, लैपटॉप या स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। आने वाले दिनों में इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी होने जा रही है। यह पिछले चार महीनों में तीसरी बार होगा जब कंपनियां दाम बढ़ाने की तैयारी में हैं।

जानकारी के मुताबिक, अप्रैल के अंत तक कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की कीमतों में 5% से 15% तक का इजाफा हो सकता है। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, एयर कंडीशनर, टीवी और रेफ्रिजरेटर जैसे जरूरी गैजेट शामिल हैं।

कीमत बढ़ने के पीछे कई वजहें सामने आ रही हैं। कच्चे माल जैसे प्लास्टिक और केमिकल्स की लागत में बढ़ोतरी के साथ-साथ कच्चे तेल के दाम भी इसका बड़ा कारण हैं। इसके अलावा, मेमोरी चिप की कमी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग ने भी सप्लाई पर दबाव बढ़ा दिया है।

डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने भी इलेक्ट्रॉनिक सामानों की लागत बढ़ा दी है, जिससे कंपनियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। वहीं, सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स की लागत में भी तेजी देखी जा रही है।

Also Read: UP/Lucknow News: दर्द लेकर आईं, दुआ देकर गईं! जनता दर्शन में सीएम योगी की संवेदनशीलता ने छू लिया दिल

कई कंपनियां, जैसे Haier India, पहले ही कीमतों में 4% से 7% तक बढ़ोतरी का संकेत दे चुकी हैं। कुछ कंपनियां सीधे दाम बढ़ाने के बजाय प्रोडक्ट के साइज या फीचर्स में बदलाव कर लागत संतुलित करने की कोशिश कर रही हैं।

लगातार बढ़ती कीमतों के चलते उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ सकता है। ऐसे में विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि अगर इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की योजना है तो जल्द फैसला लेना बेहतर रहेगा।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button