Entertainment News:’रामायण’ से सामने आया अरुण गोविल का पहला लुक, राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे

Entertainment News: Arun Govil's first look from 'Ramayan' revealed; he will be seen in the role of King Dasharatha.

Entertainment News:नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: भाग 1’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। अब फिल्म से अभिनेता अरुण गोविल का पहला पोस्टर जारी किया गया है। फिल्म में वह भगवान श्रीराम के पिता राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे। पोस्टर में अरुण गोविल का भव्य और राजसी अंदाज देखने को मिल रहा है। रणबीर कपूर अभिनीत इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसे दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

पोस्टर में अरुण गोविल विशाल और कलात्मक सोने के सिंहासन पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर गंभीरता, शांति और गहराई दिखाई देती है। पारंपरिक रेशमी धोती और अंगवस्त्र में उनका शाही रूप अयोध्या के महाराजा की गरिमा को दर्शाता है। पोस्टर के साथ लिखा गया है कि उन्होंने एक पीढ़ी के लिए भगवान श्रीराम का जीवंत चित्रण किया था और अब अयोध्या के राजा के रूप में ‘रामायण’ की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। इस तरह अरुण गोविल की नई भूमिका को उनके पुराने किरदार से भी जोड़ा गया है।

फिल्म के पोस्टर पर इसकी रिलीज को लेकर भी जानकारी दी गई है। ‘रामायण: भाग 1’ दिवाली 2026 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे आईमैक्स प्रारूप में भी देखा जा सकेगा। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय और रकुल प्रीत सिंह समेत कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने अपने बैनर ग्लोबल प्रोडक्शन हाउस के तहत किया है।

read Also-Sonbhadra News: विदेशों में सेवाएं दे चुके विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अशफाक अब सोनभद्र में देंगे नियमित परामर्

Related Articles

Back to top button