adevertisment Adevertiisment banner

Entertainment News Today- इमरान हाशमी ने फिर दिखाया अपना एक्शन अवतार, ‘गनमास्टर G9’ का ट्रेलर जारी

Entertainment News Today - Emraan Hashmi reveals his action avatar once again; trailer for 'Gunmaster G9' released

Entertainment News Today- अभिनेता इमरान हाशमी की आगामी फिल्म ‘गनमास्टर G9’ का धमाकेदार ट्रेलर जारी हो गया है। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान एक बार फिर आशिक के साथ-साथ एक्शन अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में वह ईश्वर उर्फ एजेंट G9 का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अपारशक्ति खुराना पहली बार खलनायक के रूप में दिखाई देंगे।

ट्रेलर की शुरुआत इमरान के किरदार से होती है, जो एक खतरनाक गैंगस्टर होने के साथ शिव भक्त भी है। अपनी प्रेमिका आरती यानी जेनेलिया को बचाने और उसे वापस पाने के लिए वह एक बार फिर अपराध की दुनिया में कदम रखता है। इस दौरान उसका सामना कई खतरनाक दुश्मनों से होता है। ट्रेलर में एक्शन, रोमांस और भावनात्मक दृश्यों का अच्छा मेल देखने को मिलता है।

अपारशक्ति खुराना खलनायक ‘देसु’ के किरदार में अपने अंदाज से ध्यान खींचते हैं। वहीं, हिमेश रेशमिया का संगीत फिल्म के रोमांच और भावनात्मक पहलुओं को मजबूती देता नजर आता है। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। ‘गनमास्टर G9’ 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read Also-Lucknow News: कर्मचारी नेताओं ने की चर्चा: रेल कर्मियों के सेवा संबंधी मुद्दों पर डीआरएम से हुई मुलाकात

Related Articles

Back to top button