adevertisment Adevertiisment banner

Prayagraj (Handia): हंडिया-कोखराज टोल पर कर्मचारियों का शोषण, विदेशी कंपनी पर लगे गंभीर आरोप

Prayagraj (Handia): हंडिया बाया कोखराज टोल परियोजना पर कार्यरत कर्मचारियों ने शोषण और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय कर्मचारियों का कहना है कि टोल संचालन का जिम्मा संभाल रही क्यूब हाईवे कंपनी उन्हें अनायास ही परेशान करने की नीयत से मनमाने ढंग से ट्रांसफर कर रही है, जिससे उनका मानसिक और पारिवारिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी के अधिकारी स्थानीय कर्मचारियों के साथ भेदभाव करते हैं, जबकि बाहरी कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जा रही है। यह स्थिति तब और भी विरोधाभासी प्रतीत होती है जब देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ‘स्वदेशी’ और ‘स्थानीय रोजगार’ को प्राथमिकता देने की बात करते हैं, वहीं विदेशी कंपनियों को ठेका देकर स्थानीय लोगों का शोषण करवाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, हंडिया-कोखराज टोल प्रोजेक्ट के अंतर्गत कुल पांच टोल प्लाजा संचालित हो रहे हैं, जहां लोकल और बाहरी दोनों तरह के कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारियों ने बताया कि हाल ही में रैम्प प्लाजा की संख्या में वृद्धि की गई है, लेकिन इसके अनुरूप कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ाई गई। कम स्टाफ में अधिक काम लिया जा रहा है, जिससे काम का बोझ बढ़ा है और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

कर्मचारी यह भी आरोप लगाते हैं कि उन्हें बिना किसी ठोस कारण के ट्रांसफर किया जा रहा है, ताकि वे खुद ही नौकरी छोड़ने को मजबूर हो जाएं। इससे उनमें गहरा असंतोष व्याप्त है और वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज़ उठाने को मजबूर हो गए हैं।

Prayagraj (Handia): also read- Major road accident in Murshidabad: ट्रैक्टर-डंपर टक्कर में 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

स्थानीय प्रशासन और श्रम विभाग से मांग की जा रही है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और कर्मचारियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Back to top button