adevertisment Adevertiisment banner

जौनपुर में दीवार गिरने से घायल पिता-पुत्री की उपचार के दौरान मौत

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सरायख्वाजा क्षेत्र में कच्ची दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल पिता पुत्री की शुक्रवार को उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के बरैयाकाजी गांव में गुरुवार शाम सात बजे कुछ दिनों से हुई बारिश के चलते कच्ची दीवार एक परिवार के तीन सदस्यों पर गिर पड़ी थी।

दीवार के मलबे में राजधारी गौतम (40), दीपांजलि (12), चंचल (8) दब गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान आज सुबह राजधारी और दीपांजलि की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button