adevertisment Adevertiisment banner

नोएडा : गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कन्या छात्रावास में आग लगी, कोई हताहत नहीं

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के ईकोटेक-प्रथम क्षेत्र में स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कन्या छात्रावास में रविवार देर रात आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि रविवार देर रात करीब तीन बजे दमकल विभाग को सूचना मिली कि गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कन्या छात्रावास में आग लग गई है।

सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने बताया कि आग के चलते छात्रावास में धुंआ भर गया था, हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और समय रहते छात्राओं को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने आशंका जताई कि आग संभवत: शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। मामले में आगे जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button